Stretching Exercise: मसल टेंशन को करना है दूर, करें ये सिंपल से 3 स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

0
1928
Best Stretching Exercise
Best Stretching Exercise

(Stretching Exercise) लंबे समय तक एक ही पॉजिशन में काम करने या फिर बैठने से मसल्स टेंशन हो जाता है। इसके कारण हमारे शरीर की हड्डियां और मसल्स काफी सख्त हो सकते हैं। इस दर्द को कम करने या फिर इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपने टेंशन को रिलीज करना बहुत ही जरूरी हो जाता है। चलिए जानते हैं कैसे कुछ सिंपल स्ट्रेच (Stretching Exercise) से मसल्स टेंशन को दूर किया जा सकता है।

सिट एंड रोटेट (Sit and Rotate)

सिट एंड रोटेट का मतलब है बैठें और अपने शरीर को घुमाएं। आप इस सिंपस से स्ट्रेच को रोज का काम खत्म करने के बाद आसानी से कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके करने का सही तरीका-

ये भी पढ़ें – महिलाओं की पर्सनालिटी में आएगा निखार, नियमित रूप से करें ये वर्कआउट

  • सबसे पहले फर्श पर बैठ जाएं और फिर अपने दोनों पैरों को सामने फैला लें।
  • फिर आप अपने दाहिने घुटने को मोड़ते हुए अपने बाएं पैर के ऊपर लाएं।
  • इसके बाद अपने दाहिने हाथ को पीठ के पीछे ले जाएं और फिर इसे दाहिने घुटने के पास ले जाने की कोशिश करें।
  • अब अपने बाएं हाथ को अपने दाहिने घुटने के ऊपर से ले जाते हुए पैरों के बीच से बाहर निकालें और अपने दूसरे हाथ को पकड़े।
  • इसके बाद सिर को दाहिनी ओर पीछे देखने के लिए मोड़े।
    कुछ सेकंड के लिए रुकें और फिर नॉर्मल पोजिशन में वापस आ जाएं।
    इसे आप कम से कम 10 बार जरूर दोहराएं।

नी-टू-चेस्ट मूव (Knee to Chest Move)

नी-टू-चेस्ट मूव का मतलब है आपको अपने घुटने को अपनी छाती के पास लाना होगा। इस स्ट्रेच (Stretching Exercise) को करना भी बहुत ही आसान है। चलिए जानते हैं इसे करने का सही तरीका-

ये भी पढ़ें – पीरियड्स के दर्द और मूड स्विंग्स से हैं परेशान, तो करें ये 5 बेस्‍ट वर्कआउट

  • सबसे पहले आप जमीन पर लेट जाएं, फिर अपने पैरों को सीधा फैला लें।
  • फिर अपने एक पैर को मोड़ते हुए अपने घुटने को छाती के पास लाएं।
  • इसके बाद दूसरे पैर को भी इसी तरह अपनी छाती के पास लाएं।
  • अब आप अपने हाथों का इस्तेमाल करके अपने घुटनों को पकड़ें।
  • फिर अपनी छाती को छूने की कोशिश करें।

लोअर बैक रोटेशन (Lower Back Rotation)

लोअर बैक रोटेशन में आपको अपने शरीर के निचले हिस्से को मोड़ना होगा। चलिए जानते हैं करने का सही तरीका-

  • इसे करने के लिए सबसे पहले जमीन पर सीधा लेट जाएं।
  • इसके बाद आप अपने हाथों को फैला लें।
  • फिर अपने घुटनों को हल्का सा मोड़ें।
  • अब आप अपने घुटनों को मोड़कर अपने हिप्स और पैरों को पहले बाईं ओर ले जाएं और गर्दन को दाईं ओर मोड़ें।
  • शरीर का निचला हिस्सा मोड़ते समय कोशिश करें कि आपका घुटना जमीन को छुए।
  • फिर इसे दूसरी ओर दोहराएं।
  • ध्यान रखें कि आप जिस ओर शरीर को मोड़ रहे हों, आपकी गर्दन उसके अपोजिट डायरेक्शन रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here