क्या कभी आपने खाया है लाल केला? जानें, इसके अद्भुत फायदे

Health Benefits of Red Banana

Red Banana Benefits: पीले केला आपने कई बार खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी लाल केला खाया है? या फिर कभी इस केले के बारे में सुना है? लाल केले को ‘रेड डक्का” के नाम से भी कई लोग जानते हैं। इसका बाहरी छिलका लाल रंग का होता है। इसका उत्पादन दक्षिण पूर्व एशिया में अधिक होता है। (Red Banana Benefits) पीले केले की तुलना में यह केला ज्यादा मीठा और छोटा होता है। इसके साथ ही ये अधिक पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसकी मदद से ब्लड शुगर को कम किया जा सकता है। इम्यूनिटी को बढ़ाने और पाचन को दुरुस्त रखने में यह हमारी मदद करता है। आइए जानते हैं लाल केले खाने के अन्य फायदों के बारे में-

लाल केले खाने के फायदे (Health Benefits Of Red Banana in Hindi)

पोषक तत्वों से होता है भरपूर

सामान्य आकार का लाल केला करीब 100 ग्राम का होता है। इसमें फैट की मात्रा काफी कम होती है और फाइबर अधिक होता है। यह कार्बोहाइड्रेट का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसमें सुक्रोज और फ्रुक्टोज की अच्छी मात्रा होती है। (Red Banana Benefits) इसके सेवन से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। इसके साथ ही ब्लड सर्कुलेशन के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है। इसके अलावा लाल केले में विटामिन सी, विटामिन बी-6, थीआमिन और फोलेट जैसे तत्व काफी मात्रा में पाए जाते हैं।

ये भी पढ़ें – क्या आपके शरीर में है आयरन की कमी? तो डायट में शामिल करें ये नट्स

डायबिटीज के लिए असरकारी

डायबिटीज के रोगियों के लिए लाल केला काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके साथ ही इसके सेवन से आपके ब्लड शुगर लेवल में अचानक स्पाइक की मात्रा कम हो जाती है। एक अध्ययन के मुताबिक, लाल केले की कम ग्लाइसेमिक प्रतिक्रिया डायबिटीज से मरीजों के लिए फायदेमंद होती है।

एंटीऑक्सीडेंट तत्व

लाल केले (Red Banana) में विटामिन सी और फेनॉल्स की मात्रा भरपूर रूप से होती है। इसके साथ ही यह एंटीऑक्सीडेंट तत्वों से प्रचूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी है। इसके सेवन से स्ट्रेल लेवल को भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसके साथ ही यह हृदय रोग और कैंसर जैसी बीमारियों के खतरे को कम करने में सहायक माना जाता है।

ये भी पढ़ें – सलाद में अधिक टमाटर खाने वाले हो जाएं सावधान! वरना हो सकता है ये नुकसान

ब्लड प्रेशर को करता है कम

लाल केले को नियमित रूप से सेवन करने से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें भरपूर रूप से पोटैशियम मौजूद होता हैं। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में पोटेशियम की आवश्यकता होती है।

आंखों के लिए भी है फायदेमंद

आखों के लिए भी लाल केला काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। इसमें ल्यूटिन और जेक्सैंथिन होते हैं। इसके अलावा लाल केले में बीटा-कैरोटेनॉइड भी पाया जाता है। विटामिन ए भी अधिक होता है। जो आंखों की रोशनी के लिए अच्छा माना जाता है।

Admin: