खूशबू ही नहीं रोज एप्पल का स्वाद भी है गुलाब जैसा, जानें इसके 5 चौंका देने वाले फायदे

0
1954
Rose Apple Benefits
Rose Apple Benefits

Rose Apple Benefits: गर्मियों के मौसम में बहुत सारे फलों का स्वाद आपको चखने के लिए मिलता है। इस मौसम में तरबूज, खरबूज और आम मिलना काफी आम बात है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी महक और स्वाद काफी अलग होती है। (Rose Apple Benefits) इस फल की महक गुलाब जैसी होती है और स्वाद भी गुलाब की तरह। इस फल को लोग कई नाम से जानते हैं। सफेद जामुन और रोज एप्पल इसके काफी प्रचलित नाम हैं।

कोलकाता में ये फल आपको गर्मियों में आसानी से सड़कों पर बिकता हुआ नजर आ सकता है। वहां इस फल को ‘गुलाब जामुन’ के नाम से पुकारा जाता है। इसकी इस फल में आने वाली खूशबू है। (Rose Apple Benefits) ये फल बहुत कम जगह पर होता है और इसे उगाने की अनुमति भी बहुत ही कम लोगों को दी जाती है। इसका कारण है सफेद जामुन के बीज काफी जहरीले होते हैं। इसलिए इसे खाने के लिए बहुत ही सावधानी बरतनी होती है। हालांकि, इस फल के सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होता है। इसमें कई पौषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए काफी अच्छे हैं। गर्मियों में इसके सेवन से मौसमी इंफेक्शन से भी बचा जा सकता है। इसके अलावा इस फल का इस्तेमाल सिरका और शराब बनाने के लिए किया जाता है, क्योंकि इसके कच्चे फल काफी खट्टे होते हैं। आइए जानते हैं रोज एप्पल खाने के और भी कई फायदे-

इम्यूनिटी होगी बेहतर (Better Immunity)

रोज एप्पल में विटामिन सी काफी मात्रा में होता है। इसलिए इसके सेवन से इम्यूनिटी बेहतर होता है। इसके सेवन से कोलेजन का निर्माण होता है, जो इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूत बनाने में हमारी मदद करता है। इस फल का सेवन दोपहर में ही करें, इससे सर्दी-जुकाम से बचा जा सकता है।

ये भी पढ़ें – क्या कभी आपने खाया है लाल केला? जानें, इसके अद्भुत फायदे

पेट की सभी समस्या करे दूर (Remove Stomach Problems)

फाइबर की अधिकता के कारण रोज एप्पल फल के सेवन से कब्ज, अपच और पेट की अन्य समस्या से छुटकारा मिलता है। फाइबरयुक्त होने की वजह से ही यह ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करता है। वजन को कंट्रोल करने के लिए भी यह फल काफी मददगार होता है। नियमित रूप से इस फल का सेवन करने से पेट की सारी समस्याएं ठीक होती हैं।

आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद  (Beneficial for Eyes)

रोज एप्पल में विटामिन ए की अधिकता होती है। विटामिन एक आंखों के लिए अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से आपके आंखों की रोशनी बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें – लॉकडाउन में चेहरे पर लाएं निखार, घर में तैयार करें टर्मरिक गोल्ड फेशियल

बॉडी में पानी की कमी होगी दूर (Improve Water Level in Body)

सफेद जामुन में सेब की तरह ही अधिक पानी होता है, जो आपके बॉर्डी को हाइड्रेट करता है। गर्मियों में इसके सेवन से पानी की कमी को दूर किया जा सकता है। इसके साथ ही स्किन पर भी निखार आता है।

दांत और हड्डियां होंगी मजबूत (Strong Bones and Teeth)

रोज जामुन में काफी ज्यादा कैल्शियम, पोटैशियम जैसे तत्व होते हैं। ये दांतों और हड्डियों को मजबूत रखने में हमारी मदद करता है। इसके अलावा शरीर में तरल और इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को  बनाए रखने के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है। मितली और कमजोरी से परेशान लोगों को रोज एप्पल का सेवन करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here