गले में खराश और दर्द से हैं परेशान? अपनाएं ये आसान से 8 घरेलू उपाय

0
1875
Home Remedies for Sore Throat
Home Remedies for Sore Throat

Home Remedies Sore Throat: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले दिनों अचानक बीमार पड़ गएं। उन्हें हल्का बुखार और गले में खराश की समस्या थी। ये दोनों की लक्षण कोरोनावायरस से मिलते हैं। इसलिए उन्होंने अपना कोविड टेस्ट कराया है। इसके साथ ही उन्होंने खुद को आइसोलेशन में रखा है। बता दें को कोरोनावायरस से पीड़ित मरीजों में तेज बुखार, सर्द- खांसी और जुकाम के लक्षण नजर आते हैं। (Home Remedies Sore Throat) ये सभी लक्षण सामान्य फ्लू के भी हो सकते हैं। इसलिए हमें खराश की समस्या को कम करने के लिए घरेलू उपाय अपनाने चाहिए। इन आसान से उपायों की मदद से आप गले में खराश की समस्या को कुछ ही दिनों में ठीक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें – सेहत के लिए अमृत है गिलोय, कई जानलेवा बीमारियों से रखता है दूर

गले में खराश की समस्या से पाएं छुटकारा (Get rid of Sore Throat Problem)

गुनगुने पानी और नमक से करें गरारा

अगर आप गले की खराश से परेशान हैं, तो गुनगुने पानी में थोड़ा-सा नमक डालें। (Home Remedies Sore Throat) इस पानी से गरारा करें। नमक के पानी से गरारा करने से कीटाणुओं का सफाया हो जाता है। इससे गले में जमा कफ भी बाहर निकल जाता है।

गर्म पदार्थों का सेवन

गले में दर्द और खराश की समस्या से निजात पाने के लिए आप गर्म पानी का सेवन करें। इसके अलावा तुलसी की चाय, सूप इत्यादि चीजों का सेवन करें। इससे आपका गला खुलता है।

ये भी पढ़ें – कोरोनावायरस से लड़ने में भारतीयों का ये नुस्खा है कारगर, ब्रिटेन के शोकर्ताओं ने लगाई मुहर

खट्टा खाने में परहेज

गले में किसी तरह की समस्या से अगर आप परेशान हैं, तो खट्टी चीजों का सेवन ना करें। इस दौरान बिना तेल मसाले की चीजों का सेवन करें। अगर आप मसालेदार चीजों का सेवन करते हैं, तो इससे आपकी समस्या बढ़ सकती है।

स्टीम

गले की खराश स छुटकारा पाने के लिए आप हॉट शावर या फिर स्टीमर से स्टीम ले सकते हैं। इससे आपको गले की खराश में राहत मिलेगी।

गले को दे गर्मी

हीट पैड या फिर टॉवल को गर्म करके आप गले की सिकाई कर सकते हैं। इससे आपके गले को गर्मी मिलेगी। साथ ही गले में जमा कफ बाहर निकल जाएगा।

अदरक

गले की खराश से राहत पाने के लिए अदरक भी काफी गुणकारी होता है। इसके लिए आप अदरक को कूट कर मुंह मे रखें। धीरे-धीरे इसका रस चूसते रहे। अदरक के रस से गले की खराश दूर होती है।

काली मिर्च और तुलसी का काढ़ा

काढ़ा पीने से भी गले की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए आप एक कप पानी में 4 से 5 काली मिर्च डालें। इसमें कुछ तुलसी की पत्तियां डालें। इस पानी को अच्छी तरह से उबालें। इसका सेवन दिन में कम से कम दो बारे करें। इससे आपको गले की खराश से छुटकारा मिलेगा।

कालीमिर्च और शहद

छोटे बच्चों को भी काली मिर्च और शहद मिलाकर दिया जाता है। इससे सर्दी खांसी की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही इससे गले की खराश दूर होती है।

Read More Articles on Home Remedies in Hindi

देश और दुनिया से जुड़ी Health Tips की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. YouTube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter और Instagram पर फॉलो करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here