Monsoon Fruits: मानसून की बीमारियों से पाना चाहते हैं निजात तो जरुर करें इन फलों का सेवन

0
1874

Monsoon Fruits: मानसून का मौसम किसे पसंद नहीं होता साल का ये मौसम जितना सुहाना होता है, उतनी ही बीमारियां अपने साथ लेकर आता है। ऐसे में आपको और पूरे परिवार को सही देख-रेख जरुरत होती है। बरसात के दिनों में हमारे शरीर में एलेर्जी, इंफेक्शन और डायजेशन से जुड़ी कई समस्याएं जन्म लेती हैं। इनसे बचने के लिए हमारे शरीर को कुछ खास पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ये सभी पोषक तत्व कुछ खास किस्म के मौसमी फलों में ही पाए जाते हैं।

जानिए मानसून में खाए जाने वाले फलों के गुण (facts about monsoon fruits)

जामुन का करें सेवन 

जामुन में कैलोरी की मात्रा कम होती है और यह आयरन, फोलेट, पोटेशियम और विटामिन से भरपूर होते हैं बरसात के मौसम में आने वाला जामुन शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में कारगर है। मॉनसून के वक्त इसके सेवन से शरीर को बहुत लाभ मिलता हैं। इसलिए मानसून में जामुन जरुर खाएं

आलू बुखारे के सेवन से मिलेगा लाभ

आलू बुखारा में विटामिन-सी काफी ज्यादा मात्रा में होता है, जो हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाकर एनीमिया से बचाने का काम करता है। इसमें नैचुरल चीन सोर्बिटोल और प्लांट फाइबर भी पाया जाता है।

चेरी से मिलेगा लाभ

चेरी बॉडी में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करती हैं और कैंसर रोधी गुणों से युक्त होती है, साथ ही इसमें में मेलाटोनिन एक एंटीऑक्सिडेंट के रूप में होता है, जो हमारी कोशिका तंत्र को फ्री-रेडिकल्सस से होने वाले नुकसान से बचाता है।

आड़ू का करें सेवन

आड़ू में विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-सी और कैरोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हमारे इम्यूीनिटी सिस्टम के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। ये हमारी आंखों और त्वचा के लिए भी बड़ा फायदेमंद होता है। गर्मियों में आड़ू का सेवन जरुर करें।

नाशपाती के सेवन से मिलेगा लाभ

विटामिन से भरपूर नाशपाती से भी शरीर को बड़े फायदे होते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को इंफेक्शन से लड़ने की ताकत देते हैं। बरसात के  मौसम में बीमार पड़ने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में नाशपाती शरीर के लिए बड़ी फायदेमंद साबित होगी।

मानसून में इन सभी फलों का सेवन करते हुए आप मानसून में होने वाली कई तरह की बीमीरियों से बच सकते हैं।

Read Also | वजन को तेजी से कम करे खीरा Detox Water, जानिए बनाने की विधि और अन्य 5 फायदे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here