डायबिटीज के लिए रामबाण है ये 4 चीजों से बना आटा, नियमित रूप से सेवन करने पर ब्लड शुगर होगा कंट्रोल

0
1853
Best Flour for Diabetes
Best Flour for Diabetes

Best Flour for Diabetes: लोगों में डायबिटीज की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। डायबिटीज का सबसे प्रमुख कारण गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल है। भारत में 25 से कम उम्र के हर चार लोगों में से एक टाइप-2 डायबिटीज के शिकर होते हैं। (Best Flour for Diabetes) डायबिटीज़ से ग्रसित व्यक्ति अगर अपना ख्याल सही से नहीं रखते हैं, तो वह गंभीर समस्या के शिकार हो सकते हैं।

टाइप 2 डायबिटीज के लक्षण समय के साथ धीरे-धीरे नजर आते हैं। डायबिटीज से ग्रसित लोगों को अपने खान-पान का विशेष ख्याल रखना चाहिए। (Best Flour for Diabetes) डायबिटीज के मरीजों को अपने डाइट में प्रोटीन, फाइबर और अन्य पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए। इसके साथ ही प्रोसेस्ड और चीनीयुक्त खाद्य पदार्थों का सेवन कम करना चाहिए।

ये भी पढ़ें – कैंसर और डिप्रेशन के खतरे को कम करे ब्रोकली, इसके सेवन से होते हैं कई और लाजवाब फायदे

डायबिटीज के मरीजों को गेहूं के आटे की रोटी खाने की सलाह दी जाती है। लेकिन आप गेंहू के अलावा कुछ अन्य अनाजों के आटे का सेवन कर सकते हैं, जो गेहूं की तुलना में बहुत ज्यादा फायदेमंद है। अगर आपको डायबिटीज की समस्या से परेशान हैं, तो इन आटों का सेवन करें।

कुट्टू का आटा

कुट्टू का आटा डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। नियमित रूप से इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, कुट्टू के आटे का नियमित रूप से सेवन करने पर ब्लड में शुगर लेवल की 12 से 19 फीसदी की कमी आती है। इसके साथ ही कुट्टू का आटा वजन घटाने में कारगर होता है।

ये भी पढ़ें – सलाद में अधिक टमाटर खाने वाले हो जाएं सावधान! वरना हो सकता है ये नुकसान

रागी का आटा

फाइबर से भरपूर रागी का आटा डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इस आटे से बनी रोटी का सेवन करने से लंबे समय तक आपका पेट भरा रहता है। इसके साथ ही इसके सेवन से पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है। यह ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में हमारी मदद करता है।

राजगिरा का आटा

राजगिरा का आटा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद हैराजगिरा के आटे में हाई प्रोटीन, विटामिन, खनिज और लिपिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। हालांकि, राजगिरा के आटे में गेहूं का आटा मिलाकर खाना चाहिए।

ये भी पढ़ें –  सुबह उठते ही सिर में तेज दर्द को ना करें नजरअंदाज, हो सकती है ये जानलेवा बीमारी

जौ का आटा

जौ का आटा मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और क्रोनिक इंफ्लेमेशन से निपटने में बहुत ही मददगार होता है। डायबिटीज के मरीजों को इस आटे को अपने डाइट में शामिल करना चाहिए।

बेसन

चने की दाल को पीसकर बेसन बनाया जाता है। इसे कई लोग चने का आटा भी कहते हैं। इसमें घुलनशील फाइबर जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर के अवशोषण को स्लो करते हैं। इसके सेवन से आपका ब्लड शुगर एकाएक नहीं बढ़ता है। बेसन ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में काफी मददगार होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here