स्वाद और सेहत के भरपूर होती है कच्ची कैरी, इस तरह कर सकते हैं इसका सेवन

0
1891
Benefits of Raw Mango
Benefits of Raw Mango

Benefits of Raw Mango: गर्मियों में सबसे अधिक सेहत पर प्रभाव पड़ता है। इसलिए इस मौसम में खानपान को लेकर बहुत ही सतर्क होने की जरूरत होती है। गर्मियों में कई तरह के फल मिलते हैं, जो लोगों को काफी पसंद होते हैं। (Benefits of Raw Mango) आम उन्हीं में से एक है। फलों का राजा आम खाने में जितना स्वादिष्ट होता है, सेहत के लिए उतना ही अच्छा माना जाता है। कई लोग कच्‍चे आम का भी सेवन करते हैं। कच्चा आम स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी गुणकारी माना जाता है। आइए जानते हैं कच्ची कैरी खाने के फायदे-

ये भी पढ़ें – गर्मियों में रोजाना खाएं आम, बढ़ते वजन के साथ-साथ इन 5 बीमारियों से रहेंगे दूर

एसिडिटी को दूर करें

एसिडिटी, गैस और अपच की समस्या से परेशान लोगों के लिए कच्चा आम काफी अच्छा माना जाता है। (Benefits of Raw Mango) यह पेट में सभी विकारों को नष्ट करने में आपकी मदद करता है। इससे कब्ज से जुड़ी समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद

अगर आप कच्चे आम का सेवन नियमित रूप से करते हैं, तो इससे आपके बालों का रंग काला होता है। इसके साथ ही इसके सेवन से आपका चेहरा बेदाग और खूबसूरत होता है। इसकी मदद से स्किन से जुड़ी समस्या से निजात पाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें – घर में तैयार करें लौकी का जूस, पेट की चर्बी सिर्फ 15 दिन में होगी कम

शुगर लेवल को करे कंट्रोल

डायबिटीज की समस्या से परेशान लोगों के लिए लोगों के लिए कच्चा आम काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से शुगर की समस्या कंट्रोल होती है। इसके अलावा कच्‍चा आम खाने से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। विटामिन सी की अधिकता के कारण इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत बनाता है।

पसीने की समस्‍या से निजात

गर्मियों में बहुत से लोगों को पसीना आता है। ऐसे में अगर आप कच्चे आम का सेवन करते हैं या फिर इसका पना बनाकर पीते हैं, तो इससे आपको पसीने की समस्या से राहत मिलेगी।

कैसे खाएं कच्चा आम?

कच्चे आम को काटकर इसपर अच्छी तरह से नमक और काली मिर्च छिड़कर इसका सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा इसा सेवन आप मसाला मिलाकर भी कर सकते हैं। गर्मियों में बहुत से लोग कच्चे आम से कई तरह की डिशेज बनाते हैं। जैसे- आम पना, आम की मीठी चटनी, आम दाल, आम करी, खट्टी आम चटनी, मीठी आम चटनी और आम का अचार आदि।

कच्चा आम खाने के नुक़सान 

अधिक कच्चे आम का सेवन करने से बचना चाहिए। सोने से ठीक पहले इसका सेवन न करें। अधिक मात्रा में कच्चा आम खाने से गले में जलन की समस्या हो सकती है। इसके अलाव उल्टी,  पेट दर्द और बदहज़मी जैसी समस्या के भी आप शिकार हो सकते हैं। गर्भवती महिलाओं को कच्चा आम खाने से पहले डॉक्टर की सलाह ले लेनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here