Lipstick Side Effects: लिपस्टिक खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकती हैं गंभीर समस्याएं

0
1954
Lipstick Side Effects in Hindi
लिपस्टिक खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

Lipstick Side Effects: होंठों पर हल्की सी लिपस्टिक आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देती है। इसलिए अधिकतर लड़कियों को लिपस्टिक लगाना पसंद होता है। कई महिलाएं अपने ड्रेस और स्टाइल के हिसाब से लिपस्टिक का शेड्स चुनती हैं। मार्केट में आपको एक ही कलर के कई शेड्स मिल जाते हैं, जो महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित भी करते हैं। लिपस्टिक या अन्य कोई मेकअप प्रोडक्ट आपकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं, लेकिन ये प्रोडक्ट आपके लिए उतने ही हानिकारक (Beauty Product Side Effects) भी हैं। खासतौर पर लिपस्टिक हमारे लिए काफी ज्यादा नुकसानदायक होता है। क्योंकि इसे हम अपने लिप्स पर लगाते हैं, जिसकी वजह से इसमें मौजूद केमिकल्स हमारे मुंह के अंदर डायरेक्ट जाती है। इसलिए जब भी आप मार्केट से लिपस्टिक खरीदने जाएं, तो कुछ खास बातों का जरूर ध्यान रखें। चलिए जानते हैं उन खास बातों के बारे में-

क्यों लिपस्टिक होता है हमारे लिए नुकसानदेय? (Side Effects of Lipstick)

लिपस्टिक में कई तरह के केमिकल पदार्थ मिले होते हैं, जिसका सीधा असर हमारे शरीर पर पड़ता है। इसमें कैडमियम, मैंगनीज और एल्युमिनियम जैसे पदार्थ एक साथ शामिल किए जाते हैं। ऐसे में जब लिपस्टिक लगाकर खाना खाते हैं, तो यह सीधे हमारे मुंह में जाती है। जो हमारे लिए काफी हानिकरक होती है। इन केमिकल्स से सेहत को कई तरह के नुकसान (Lipstick Side Effects) हो सकते हैं।

लिपस्टिक के केमिकल्स से सेहत को होने वाले नुकसान

दरअसल, लिपस्टिक में लेड की अधिकता होती है, जिसके कारण इससे हार्ट और हाइपरटेंशन जैसी बीमारियां होने का खतरा काफी ज्यादा रहता है। इसके अलावा इसमें कई तरह के प्रिजर्वेटिव मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदेय हैं। एक्सपर्ट की मानें तो लिपस्टिक में पैराबीन नामक प्रिजर्वेटिव होता है, जिसके कारण आपको लिप्स कैंसर (Lips cancer) होने का खतरा रहा है। साथ ही इससे महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर (Breast cancer) होने का खतरा भी काफी ज्यादा रहता है। इसके अलावा इसमें ऑक्सीक्लोराइज नामक प्रिजर्वेटिव होता है, जिसके कारण आप गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं। इस प्रिजर्वेटिव से कई लोगों को एलर्जी होती है। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो लिपस्टिक का यूज (Lipstick Side Effects) न के बराबर करें।

लिपस्टिक खरीदते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

1. कभी भी सस्ती लिपस्टिक न खरीदें। हमेशा हर्बल और ब्रांडेड लिपस्टिक लें। इससे साइड-इफेक्ट होने का खतरा तुलनात्मक रूप से कम होता है।
2. लिपस्टिक खरीदते समय उसमें मौजूद हानिकारक केमिकल्स के बारे में जरूर पढ़ें।
3. डार्क शेड्स की लिपस्टिक खरीदने से बचें। क्योंकि इसमें ज्यादा केमिकल होने का खतरा रहता है।
4. अपने लिप्स पर लिपस्टिक लगाने से पहले पेट्रोलियम जेली या फिर लिप बाम जरूर लगाएं। इससे लिपस्टिक का साइड-इफेक्ट कम होगा।

ध्यान रखें कि स्किन पर लगाने वाली हर चीज का पहले पैच टेस्ट जरूर करें। ताकि उससे होने वाले नुकसान से आप पहले ही आगाह हो जाएं। अगर आपको उससे किसी भी तरह की एलर्जी है, तो उसका इस्तेमाल न करें। इससे आप खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।

Read Also : शख्त और बेजान स्किन से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स


Read More Articles on Grooming Tips in Hindi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here