Mosquito Bites Itching Remedies: मच्छरों को काटने से क्यों होती है खुजली और सूजन? इन 5 तरीकों से पाएं इस समस्या से राहत

0
1883
mosquito bites itching Remedies
मच्छरों को काटने से क्यों होती है खुजली और सूजन? इन 5 तरीकों से पाएं इस समस्या से राहत

बारिश के सीजन में मच्छरों का प्रकोप काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इसी वजह से मॉनसून में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया का खतरा ज्यादा रहता है। ऐसे में हम में से अधिकतर लोग मच्छरों से बचने के लिए कई तरह के उपाय भी अपनाते हैं। लेकिन फिर भी कई कारणों से मच्छरों से बच नहीं पाते हैं। मच्छरों के काटने पर हमें स्किन पर काफी खुजली होने लगती है। क्या कभी आपने यह सोचा है कि आखिर मच्छरों के काटने से खुजली क्यों होती है?

कई बार आपने देखा होगा कि मच्छारों के काटने पर स्किन पर सूजन के साथ खुजली हो जाती है। अगर आप उस स्थान पर ज्यादा खुजली करते हैं, तो स्किन लाल हो जाते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि मच्छरों के काटने से खुजली क्यों होती है। साथ ही इस खुजली (mosquito bites itching Remedies) से राहत पाने के उपाय क्या हैं?

मच्छरों के काटने से क्यों होती है खुजली? (Mosquito Bites Itching Causes)

मच्छरों के काटने से अलग-अलग लोगों में अलग-अलग लक्षण दिख सकते हैं। साथ ही लोगों की प्रतिक्रिया भी अलग हो सकती है। जब भी हमें मच्छर काटता है, तो वह हमारे शरीर का खून चूसता है। इस दौरान मच्छर हमारे ब्लड में लार छोड़ देता है। मच्छरों के लार में प्रोटीन, एंजाइम और एंटीकोगुलेंट जैसे गुण मौजूद होते हैं, जो ब्लड का थक्का बनने से रोकता है। इसी कारण से मच्छर हमारे शरीर से खून चूसने में सफल होते हैं। यह प्रोटीन, एंजाइम और एंटीकोगुलेंट हमारे शरीर में एलर्जी उत्पन्न करते हैं, जिसकी वजह से स्किन पर खुजली और सूजन होने लगती है। चलिए जानते हैं इस खुजली से कैसे पाएं राहत-

1. शहद का करें इस्तेमाल (Use Honey)

मच्छरों के काटने से अगर आपकी स्किन पर खुजली और सूजन हो गई है, तो प्रभावित हिस्से पर शहद लगाएं। शहद में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण पाया जाता है, जो आपके घाव को जल्दी ठीक कर सकता है। यह मच्छरके काटने का सबसे आसान और असरकारी तरीका साबित हो सकता है।

2. तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल (Use Basil Leaves)

मच्छरों के काटने पर आप तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं। तुलसी के पत्तों का रस लगाने से खुजली से तुरंत राहत मिल सकेगा। तुलसी की ताजी पत्तियों को पीसकर प्रभावित स्थान पर लगाएं। इससे आपको सूजन और खुलजी होने समस्या से राहत मिल सकती है।

3. एलोवेरा का करें इस्तेमाल (Use Alovera)

यदि आपके घर में एलोवेरा का पौधा है, तो यह आपके लिए काफी बेहतर हो सकता है। क्योंकि एलोवेरा मच्छरों के काटने से होने वाली खुजली से राहत दिलाने में असरदार हो सकता है। इससे आपको काफी ठंडक महसूस होती है।

4. नीम का पेस्ट (Neem Paste)

मच्छरों के काटने पर अगर आपको खुजली और सूजन महसूस हो रही है, तो आप नीम के पेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नीम की कुछ पत्तियां लेकर नीम का पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे खुजली वाले स्थान पर लगाएं। इससे आपको खुजली से तुरंत राहत मिलेगा।

5. लहसुन का पेस्ट (Garlic Paste)

मच्छरों के काटने पर आप लहसुन के पेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लहसुन में एंटीवायरल गुण मौजूद होता है, जो घाव को जल्द भरने में असरदार होता है। इसके लिए लहसुन का पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे खुलजी और सूजन वाले स्थान पर लगा लें। इससे आपको मच्छरों से होने वाली खुजली से राहत मिल सकता है। अगर आप चाहें, तो लहसुन के पेस्ट में नारियल तेल की कुछ बूंदे भी मिला सकते हैं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।

ध्यान रखें कि इन दिनों मच्छरों का प्रकोप काफी ज्यादा बढ़ रहा है। ऐसे में मच्छरों से होने वाली बीमारियों से बचने के लिए जरूरी नियमों को फॉलों करें। घर में हमेशा मच्छरदानी लगाकर सोएं। अपने आसपास पानी इकट्ठा न होने दें। अगर आपको किसी तरह की समस्या महसूस हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

Also Read: जानिए घमोरियों से निजात पाने का बेहद आसान घरेलू उपाय

Read More Articles on Home Remedies in Hindi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here