गले की खराश बढ़ने से हो सकती है गंभीर समस्याएं, अपनाएं ये घरेलू टिप्स

Cough Home Remedies Hindi

Sore Throat Home Remedies: सर्दी, खांसी और जुकाम की समस्या बदलते मौसम के साथ शुरू हो जाती है। ऐसे में अगर सर्दी की समस्या ज्यादा समय तक हो जाए, तो गले में खराश होने लगता है। (Sore Throat Home Remedies) गले में खराश की समस्या बढ़ने से कई अन्य समस्याएं भी होने गलती हैं, जिसमें गले का दर्द और सूजन शामिल है।

सर्दी और खांसी के अलावा गले के कई अन्य कारण भी है। इनमें से प्रमुख कारण खानपान है। ठंडी चीजों के अधिक सेवन और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से गले में खराश की शिकायत हो सकती है। (Sore Throat Home Remedies) सही समय पर अगर गले की खराश का इलाज नहीं कराया गया, तो ये धीरे-धीरे गंभीर रूप धारण कर सकती है।

ये भी पढ़ें – प्रेग्नेंट है या नहीं इस बात से हैं परेशान? तो घर में इन घरेलू नुस्खों से करें प्रेग्नेंसी टेस्ट

गले की खराश से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ घरेलू उपाय भी अपना सकते हैं। आइए जानते हैं गले की खराश को दूर करने के कुछ घरेलू उपाय (Home Remedies for Sore Throat)।

गले की खराश दूर करने के घरेलू नुस्खे (Home Remedies for Sore Throat)

हल्दी वाला दूध (Turmeric Milk)

हल्दी सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण कई तरह के बैक्टीरिया का सफाया करता है। दूध में अगर आप हल्दी मिलाकर पीते हैं, तो इससे आपको कई तरह के फायदे होंगे। हल्दी वाला दूध पीने से सर्दी-खांसी की समस्या ठीक होती है। इसके साथ ही गले की खराश से भी आपको छुटकारा मिलता है।

ये भी पढ़ें – सेहत के लिए अमृत है गिलोय, कई जानलेवा बीमारियों से रखता है दूर

शहद (Honey)

बचपन में अक्सर सर्दी-खांसी की समस्या होने पर बड़े-बुजुर्ग शहद खाने की सलाह देते हैं। आयुर्वेद में शहद को उत्तम औषधी माना गया है। अगर आप गले की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो शहद आपके लिए अमृत है। इसका सेवन करने के लिए आप अदरक का काढ़ा बनाएं। इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। इससे खराश की परेशानी दूर होगी। इसके अलावा एक गिलास गुनगुना पानी लें, इसमें एक चम्मच शहद और नींबू के रस की कुछ बूंदे डालें। इससे रोजाना पिएं। इससे सर्दी-खांसी की समस्या के साथ गले की खराश भी दूर होगी।

लहसुन (Garlic)

लहसुन में सल्फर पदार्थ का गुण पाया जाता है, जिसके कारण इसमें तीव्र गंध आती है। इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का गुण पाया जाता है। इसके सेवन से गले की खराश के साथ-साथ सांस से संबंधी समस्या को भी ठीक किया जा सकता है। रोजाना लहसुन की एक कली को अपने दांतो के बीच दबाकर इसका रस चूसे। इससे गले की सभी समस्या दूर होगी। साथ ही सेहत की अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा।

पिएं गर्म पानी (Drink Hot Water)

गर्म पानी सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। रोजाना गर्म पानी पीने से बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आप गले की खराश को दूर करना चाहते हैं, तो रोजाना गर्म पानी पिएं। गर्म पानी पीने से गले में दर्द और सूजन की समस्या दूर होगी।

इसके अलावा गर्म पानी में नमक डालकर इससे गरारे करें। गरारे करने से गले की सभी परेशानी चुटकियों में दूर हो जाएगी। इसके साथ ही गले और सीने में फंसा कफ भी बाहर निकल आएगा।

Read More Articles on Home Remedies in Hindi

देश और दुनिया से जुड़ी Health Tips की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. YouTube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter और Instagram पर फॉलो करें।

Admin:

View Comments (1)