पुरुष भी हो सकते हैं यीस्ट इंफेक्शन के शिकार, इन घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा

1
2201
Male Yeast Infection Home Remedies in Hindi
Male Yeast Infection Home Remedies in Hindi

Yeast Infection: यीस्ट इंफेक्शन के बारे में शायद आप जानते होंगे, ये एक ऐसा इंफेक्शन है, जो अधिकतर महिलाओं को होता है। बहुत से लोगों का मानना है कि यीस्ट इंफेक्शन सिर्फ महिलाओं को होता है, लेकिन ऐसा मानना गलत है। यह (Yeast Infection) इंफेक्शन पुरुषों को भी हो सकता है। पुरुषों में मौजूद कैंडिडा अल्बिकन्स कवक के कारण इन्हें भी यीस्ट इंफेक्शन का खतरा होता है। थ्रश आपके गले, मुंह और त्वचा में विकसित होते हैं।

यीस्ट इंफेक्शन से पुरुष भी संक्रमित होते हैं, ये एक आम बात नहीं है, लेकिन ऐसा संभव है। बीयर का सेवन, ब्रेड खाने और कुछ डेयरी उत्पादों के कारण पुरुष भी यीस्ट इंफेक्शन से शिकार हो सकते हैं। इसके साथ ही पुरुषों में यीस्ट इंफेक्शन का मुख्य कारण यौन संबंध भी है। महिलाओं के साथ असुरक्षित यौन संबंध बनाने से पुरुषों में यीस्ट इंफेक्शन का खतरा ज्यादा हो सकता है।

ये भी पढ़ें – कोरोना का नया लक्षण है कोविड-डोज, शरीर के इस हिस्से को कर रहा खराब

अधिकतर महिलाएं इस समस्या से ग्रसित होती हैं, जो इससे छुटकारा पाने की काफी कोशिश करती हैं। लेकिन कई कोशिशों के बाद भी इस समस्या से निजात पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति पुरुषों में भी हो सकती है। यदि आप चाहते हैं कि यीस्ट संक्रमण (yeast infections) से आप जल्दी से जल्दी छुटकारा पाएं, तो कुछ घरेलू उपाय जरूर अपनाएं। इस लेख के जरिए हम आपको यीस्ट इंफेक्शन से छुटकारा पाने के कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं, जिससे आप इससे जल्द छुटकारा पा सकें। लेकिन इससे पहले इसके कुछ लक्षणों को जान लेना बेहतर है।

पुरुषों में यीस्ट इंफेक्शन के कुछ प्रमुख लक्षण (Some of the major symptoms of yeast infection in men)

  • सेक्स के दौरान बेचैनी।
  • लिंग के आसपास खुजली होना।
  • पेशाब करते समय जलन होना।
  • लिंग के ऊपरी हिस्से पर खुजली।
  • लिंग से बदबू आना।

यीस्ट इंफेक्शन के घरेलू उपाय (Home Remedies For Yeast Infection)

टी ट्री ऑयल (Tea tree oil)

यीस्ट इंफेक्शन (Yeast Infection) से छुटकारा पाने के लिए टी ट्री ऑयल सबसे बेहतर माना जाता है। इस ऑयल में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, तो यीस्ट इंफेक्शन की समस्या को दूर करने में हमारी मदद करते हैं। कई अध्ययनों में इस बाता का पता चला है कि टी ट्री ऑयल एंटीप्रोटोजोअल, जीवाणुरोधी, एंटिफंगल और एंटीवायरल गुणों से भरपूर होती है। इसे लिंग के ऊपरी हिस्से में लगाने से यीस्ट इंफेक्शन से छुटकारा पा सकते हैं।

ये भी पढ़ें – संक्रमित पुरुषों के सीमेन में मिला कोविड 19 वायरस, तो अब क्या सेक्स करने से भी फैल सकता है कोरोना?

दही (Yogurt)

दही का सेवन स्वास्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। स्किन से लेकर कई गंभीर बीमारियों में दही का इस्तेमाल करते हैं। यीस्ट इंफेक्शन जैसी बीमारी से छुटकारा दिलाने में दही हमारी मदद करता है। दही एक प्राकृतिक प्रोबायोटिक है। दही का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। इससे शरीर में सकारात्मक बैक्टीरिया को बढ़ावा मिलेगा, जो कि कैंडिडा या थ्रश जैसे इंफेक्शनों को दूर करने में हमारी मदद करता है। इसके साथ आप इसका इस्तेमाल प्रभावी हिस्से पर भी कर सकते हैं।

लहसुन (Garlic)

स्वास्थ से जुड़ी कई बीमारियों को दूर करने में लहसुन उपयोगी माना जाता है। लहसुन के सेवन से शरीर में इम्यूनिटी बूस्ट होता है। इसमें कई एंटी वायरल गुण पाए जाते हैं। लहसुन को अपने डायट में शामिल करने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। इससे यीस्ट इंफेक्शन के खतरे को भी कम किया जा सकता है।

नारियल का तेल (Coconut oil) 

नारियल तेल का इस्तेमाल हम अधिकतर बालों में करते हैं। लेकिन बहुत से लोग इसका इस्तेमाल स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए करते हैं। इसके साथ ही घरेलू उपचार के लिए भी नारियल तेल का इस्तेमाल किया जाता है। नारियल तेल से कब्ज में राहत, बालों की मरम्मत और त्वचा को मॉइस्चराइज होती है। साल 2007 के एक अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ कि नारियल का तेल कैंडिडा एल्बिकैंस के खिलाफ अधिक प्रभावी होता है। यानि इससे आप यीस्ट इंफेक्शन के खतरे से दूर रह सकते हैं। इसके लिए आप अपने लिंग पर थोड़ा सा नारियल तेल लगाएं। इसके साथ ही आप अपने भोजन में भी नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

1 COMMENT

  1. Like!! I blog quite often and I genuinely thank you for your information. The article has truly peaked my interest.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here