सावधान! इस मशरूम को छूने भर से शरीर में आ जाएगी सूजन, शरीर के ऑर्गन होने लगते हैं फेल

0
1853
Harmful Mushroom
सावधान! इस मशरूम को छूने भर से शरीर में आ जाएगी सूजन, शरीर के ऑर्गन होने लगते हैं फेल

Harmful Mushroom: मशरूम स्वाद में जितना अच्छा होता है, सेहत के लिए उससे भी कहीं ज्यादा गुणकारी होता है। मशरूम के सेवन से शरीर को ऐसे पोषक तत्व मिलते हैं, जिसका हम अंदाजा भी नहीं लगा सकते हैं। यह फाइबर का महत्वपूरण स्त्रोत माना जाता है। (Harmful Mushroom) इसके साथ ही कई बीमारियों की दवा बनाने में भी मशरूम का इस्तेमाल किया जाता है। यह विटामिन और खनिज से भरपूर होता है।

ये भी पढ़ें – क्या कभी आपने खाया है लाल केला? जानें, इसके अद्भुत फायदे

इतना ही नहीं मशरूम में विटामिन बी, डी, आयरन, कॉपर जैसे तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। यह एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी वायरल गुणों से भरपूर होता है। बढ़ते उम्र के लक्षणों और वजन घटाने में भी मशरूम कारगर है। (Harmful Mushroom) मशरूम के कई फायदों के बारे में आपने सुना होगा, लेकिन क्या आपने कभी जहरीला मशरूम देखा है ? या फिर कहीं भी इसके बारे में पढ़ा है, अगर नहीं तो चलिए आज जानते हैं इसके बारे में-

छूने घर से हो जाते हैं बीमार

ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला लाल मशरूम को अगर आप छू भी लेंगे, तो आप बीमार पड़ सकते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो इस मशरूम को छूने से ही शरीर में सूजन आ जाती है। जानकारों का कहना है कि कवक यानी मशरूम जापान और कोरिया जैसे एशियाई देशों में भी पाया जाता है। ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में अधिक मिलता है। (Side Effects of Mushroom) इस मशरूम से जापान और दक्षिण कोरिया जैसे देशों में अबतक हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। इस जहरीले मशरूम की खोज चीन में साल 1895 में की गई थी।ताजा आंकड़ों के मुताबिक यह मशरूम इंडोनेशिया और न्यू पापुआ गिनी देशों में भी देखा गया है।

ये भी पढ़ें – हल्दी वाले दूध में छिपे हैं कई गुण, इन 11 समस्याओं से चुटकी में दिलाए राहत

लाल मशरूम के नुकसान (Disadvantages of Red Mushroom)

ऑस्ट्रेलिया के इन लाल मशरूम के बारे में कहा गया है कि अगर इस जहरीले मशरूम का किसी ने सेवन किया, तो इससे ऑर्गन फेल होने लगते हैं। इसका सेवन करने से इंसान के शरीर का अंग धीरे-धीरे कार्य करना बंद कर देता है। (Mushroom Side Effects) इतना ही नहीं इसे छूने भर से आपके शरीर में सूजन आने लगती है। जेम्स कुक विश्वविद्यालय (जेसीयू) के शोधकर्ताओं के अनुसार, यह एकमात्र ऐसा मशरूम है, जिसका जहर शरीर के अंदर स्किन के माध्यम से जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here