सेहत के लिए अमृत है गिलोय, कई जानलेवा बीमारियों से रखता है दूर

Giloy Benefits

Benefits Of Giloy: आयुर्वेद में गिलोय का बहुत ही महत्व (Giloy Significance In Ayurveda) है। इसका हर एक अंग स्वास्थ की दृष्टि से बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसके अनगिनत फायदे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। (Benefits Of Giloy) कई सामान्य बीमारियों से लकर गंभीर से गंभीर बीमारियों के लिए राबमाण माना जाता है। 

नियमित रूप से गिलोय के सेवन से (Benefits Of Giloy) शरीर स्वस्थ रहता है। अगर आप रोजाना गिलोय का जूस पीते हैं, तो इससे आपका पाचन दुरुस्त  (Giloy For Digestion) होता है। गिलोय का जूस पीलिया के रोगियों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है।

इसके साथ ही कैंसर के रोगियों, डायरिया के मरीजों और बोन फ्रेक्चर के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। आयुर्वेद में प्राचीन काल से ही गिलोय का इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद में नियमित रूप से गिलोय का जूस पीने की सलाह दी जाती है। इससे आप अपने ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) को भी कंट्रोल में रख सकते हैं। इसके अलावा गिलोय के जूस के और भी कई अनगिनत फायदे हैं। चलिए जानते हैं उन फायदों के बारे में-

बुखार ठीक करने में (Fever)

गिलोय का जूस पीने से बुखार को ठीक किया जा सकता है। इससे बुखार में बढ़ता तापमान को ठीक होता है। बुखार से पीड़ित मरीजों को गिलोय की कुछ पत्तियों को पीसकर इसकी छोटी गोलियां बनाकर देनी चाहिए। सुबह-शाम गिलोय की गोलियां देने से बुखार कुछ ही दिनों में ठीक हो जाएगा। 

ये भी पढ़ें – क्या आपके शरीर में है आयरन की कमी? तो डायट में शामिल करें ये नट्स

खून की कमी दूर करें (Anemic)

गिलोय के सेवन से खून की कमी को दूर किया जा सकता है। इसके साथ ही इससे इम्यून सिस्टम भी बूस्ट होता है।  इसके लिए आप रोजाना सुबह-शाम गिलोय का रस शहद या घी में मिलाकर सेवन करें। इससे शरीर में आयरन की कमी को कुछ ही दिनों में दूर किया जा सकता है। 

पैरों की जलन होगी दूर (Foot Burning)

पैरों में जलन की शिकायत से अगर आप परेशान रहते हैं, तो गिलोय आपके लिए बहुत ही फायदेमंद है। इसके लिए गिलोय का रस निकाल लें। इसमें नीम के कुछ पत्ते और आंवला का जूस मिलाकर काढ़ा बनाएं। इस जूस का प्रतिदिन 2 से 3 बार सेवन करें। इससे कुछ ही दिनों में पैरों की जलन ठीक हो जाएगी। 

ये भी पढ़ें – प्रेग्नेंट है या नहीं इस बात से हैं परेशान? तो घर में इन घरेलू नुस्खों से करें प्रेग्नेंसी टेस्ट

डायबिटीज के लिए है रामबाण (Diabetes)

डायबिटीज के रोगियों के लिए गिलोय का जूस काफी फायदेमंद माना जाता है। इससे ब्लड शुगर को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। हालांकि, ज्यादा समय तक लगातार इसका सेवन नहीं करना चाहिए। गिलोय का अधिक सेवन करने से इसका नुकसान भी हो सकता है। डायबिटीज के रोगी जब भी गिलोय का सेवन करें, तो एक बार डॉक्टर से जरूर करें।  

पीलिया रोगियों के लिए फायदेमंद (Beneficial In Jaundice)

पीलिया के मरीजों के लिए भी गिलोय का रस काफी फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने के लिए एक चम्मच गिलोय के जूस में काली मिर्च या त्रिफला का चूर्ण मिलाएं। इसमें शहद भी मिला सकते हैं। इन चीजों को मिलाकर इसका सेवन करें। 

इसके अलावा गिलोय के कुछ पत्तों को पीस लें। इसे एक गिलास मट्ठे के साथ मिलाकर सुबह-सुबह पीएं। इससे आपको पीलिया की समस्या से कुछ ही दिनों में राहत मिलेगी। 

Read More Articles on Home Remedies in Hindi

देश और दुनिया से जुड़ी Health Tips की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. YouTube Channel यहाँ सब्सक्राइब करें। सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Page लाइक करें, Twitter और Instagram पर फॉलो करें।

Admin:

View Comments (1)