मक्खन की तरह पिघलेगी पेट पर जमी चर्बी, शरीर के इन 6 प्वाइंट को करे प्रेश

0
1835
Lose Belly Fat
Lose Belly Fat

वजन को नियंत्रित करने के लिए हम कई तरह के उपाय अपनाते हैं। डायट और एक्सरसाइज करके वजन (Lose Belly Fat) को कम किया जा सकता है, इसके बारे में आपने सुना ही होगा। लेकिन क्या आपने एक्यूप्रेशर के बारे में सुना है कि इससे भी आप अपनी बढ़ती चर्बी (Lose Belly Fat) को कम कर सकते हैं? एक्यूप्रेशर से कई बीमारियों के ठीक किया जा सकता है। यह एक चीनी परंपरा है। इसमें शरीर के कुछ ऐसे प्वाइंट को दबाया जाता है, जिससे शरीर को आराम मिलता है। 

ये भी पढ़ें – गर्मियों में वजन कम करना है आसान, डाइट में शामिल करें ये सीजनल फूड्स

एक्यूप्रेशर से शारीरिक और मानसिक समस्याओं को कुछ ही दिनों में ठीक किया जा सकता है। इससे बहुत ही रिलेक्स फील होता है। एक्यूप्रेशर से आप अपने बढ़ते (Lose Belly Fat) वजन को भी कम कर सकते हैं। इससे भूख और पाचन की क्रिया को कंट्रोल किया जाता है। आइए जानते हैं किन प्वाइंट को प्रेश करने से वजन होता है कम-

कॉफ (Calf)

  • घुटने के लगभग चार इंच नीचे बाहरी कॉफ के आसपास एक्यूप्रेशर प्वाइंट होता है। 
  • इस प्वाइंट पर प्रेशर देने से पाचन क्रिया मजबूत होती है। 
  • जब तक आपको इस प्वाइंट पर हल्का दर्द न महसूस तब तक इसे अंगूठे से दबाएं।

ये भी पढ़ें – आपकी इन 9 आदतों की वजह से बढ़ता है मोटापा, जल्द ही करें बदलाव

इनर एल्बो (Inner Elbow)

  • इनर एल्बो के क्रीज से एक इंच नीचे स्थित प्रेशर प्वाइंट को ढूंढे।
  • इस प्वाइंट पर रोजाना 2 से 3 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। 
  • इससे आंत मजबूत होती है, जिससे आपका वजन कंट्रोल होता है।

टखना (Ankle)

  • एंकल के ठीक ऊपर एक प्रेशर प्वाइंट होता है। 
  • इसे अंगूठे की मदद से 5 मिनट तक प्रेश करें। 
  • इससे शरीर का रक्त संचार ठीक होता है, जिससे शरीर के कई अंग ठीक तरह से काम करते हैं।

आइब्रो (Eyebrow)

आंख और आइब्रो के बीच एक प्वाइंट होता है, जिसे एक मिनट तक दबाने से वजन कंट्रोल होता है। 

अंगूठा (Thumb)

  • अंगूठे के निचले हिस्से पर प्रेशर प्वाइंट होता है। 
  • इस हिस्से को दबाने से थायरॉयड ग्लैंड उत्तेजित होता है। 
  • थायरॉयड ग्लैंड उत्तेजिल होने से शरीर का मेटाबोलिज्म बढ़ता है। 
  • मेटाबोलिज्म बढ़ने से हमारा वजन नियंत्रित होता है।

कलाई (Wrist)

  • हथेली से करीब 2 इंच नीचे एक एक्यूप्रेशर प्वाइंट होता है। 
  • इस प्वाइंट को तर्जनी उंगली और अंगूठे से दबाएं। 
  • इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं ठीक होती हैं। 
  • इसके साथ ही शरीर पर अतिरिक्त फैट जमा नहीं होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here