ब्लड इंफेक्शन से लेकर कैंसर की संभावना को कम करती है ये चाय

0
1800
Garlic Tea Health Benefits
Garlic Tea Health Benefits, Health Benefits of Lehsun Tea, लहसुन चाय के फायदे

Garlic Tea Health Benefits: रोजाना सुबह लहसुन खाने से सेहत को काफी नुकसान होता है इस बात से आप वाकिफ हैं ही। लहसुन एंटी बायोटिक तत्वों से भरपूर होता है। लहसुन के सेवन से बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है। (Garlic Tea Health Benefits) लहसुन को आप कच्चा, तलकर या भूनकर किसी भी तरह से खा सकते हैं। लेकिन क्या कभी आपने लहसुन की चाय पी है? प्राचीन ग्रीस में इसका बहुत इस्तेमाल होता था फिर इसका चलन बढ़ता चला गया। लहसुन का चाय सेहत के लिए काफी सेहतमंद होता है। आइए जानते हैं इसके फायदे-

ये भी पढ़ें – कोरोना काल में नारियल का करें सेवन, कई बीमारियों को रख सकता है आपसे दूर

लहसुन चाय पीने के फायदे (Benefits of Drinking Garlic Tea)

  • यह चाय पाचन क्रिया को दुरूस्त करती है।
  • लहसुन की चाय पीने से दिल की बीमारी की संभावना भी कम हो जाती है।
  • शुगर नियंत्रित रखने में मददगार होता है।
  • सर्दी-जुकाम होने पर लहसुन की चाय पीएं। यह एक एंटीबायोटिक की तरह काम करती है।
  • लहसुन की चाय खून को शुद्ध करती है।
  • इस चाय के सेवन से रोगों से लड़ने की क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ती है।
  • लहसुन की चाय त्वचा में निखार लाने के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
  • कैल्शियम होने की वजह से इस चाय को पीने से हड्डियां भी मजबूत बनती हैं।
  • कैंसर होने की संभावना को कम कर देती है।
  • लहसुन की चाय पीने का सबसे उत्तम समय है इसे सुबह-सुबह खाली पेट पीना. आप रोजाना इसका एक कप ले सकते हैं।

ये भी पढ़ें – कैंसर की कैसे होती है शुरुआत, जानें इसके 4 प्रमुख लक्षण

कैसे बनाएं लहसुन की चाय? (How To Make Garlic Tea?)

आवश्यक सामग्री:

  • लहसुन की एक कली
  • एक गिलास पानी
  • चुटकीभर कद्दूकस किया अदरक
  • एक चम्मच नींबू का रस
  • एक चम्मच शहद

चाय बनाने की विधि (Methods of Making Tea)

  • सबसे पहले मीडियम आंच में पानी को उबलने के लिए रख दें।
  • पानी में उबाल आते ही इसमें अदरक और लहसुन डालकर 15 से 20 मिनट तक पकाएं और आंच बंद कर दें।
  • लगभग 10 मिनट बाद पानी को एक गिलास में छान लें।
  • नींबू का रस और शहद मिलाएं। लहसुन चाय तैयार है, अब आप इसका सेवन आसानी से कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here