Mother’s Day 2020: जानें कब और क्यों मनाते हैं मदर्स डे, इस तरह ख्याल रखकर अपनी मां को दें स्वस्थ सेहत का गिफ्ट

0
2214
HappyMothers Day 2020
HappyMothers Day 2020

Mother’s Day 2020: हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मदर्स डे साल 2020 (Mother’s Day 2020) मनाया जाता है। इस साल 10 मई को यह दिवस सेलेब्रेट किया जाएगा।

पिछले साल मदर्स डे 12 मई को गया था। मदर्स डे की शुरुआत कैसे हुई इसे लेकर कई विशेषज्ञों में मतभेद है। इस वजह से कई देशों में अलग-अलग तारीख को मदर्स डे (Mother’s Day) मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य बच्चों में मां के प्रति भावना और फर्ज को जागरूक करना है। इस मौके पर कई बच्चे अपनी मां को गिफ्ट देते हैं और कई बच्चे ऐसे हैं, जो अपनी मां के लिए पंक्तियां लिखते हैं।

सभी बच्चों का मदर्स डे मनाने का तरीका काफी अलग होता है। अब आपके मन में सवाल उठ रहे होंगे कि आखिर मदर्स डे की शुरुआत कब और कैसे हुई। आपके इसी सवालों का जवाब आज हम आपको देने जा रहे हैं।

मदर्स डे क्यों मनाते हैं? ( Why Mother’s Day Is Celebrated)

दुनियाभर में मदर्स डे की तारीख को लेकर काफी मतभेद है। बोलीविया देश में मदर्स डे 27 मई को मनाया जाता है। यहां 27 मई को मदर्स डे मनाने का कारण 1812 की क्रांति है। इस दौरान स्पेन की सेना ने बॉलीविन की महिलाओं की नृसंश हत्या कर दी थी। ये महिलाएं अपने देश की आजादी के लिए इन सेनाओं से लड़ रही थीं। उन्हीं महिलाओं के सम्मान में 27 मई को यहां  ‘मदर्स डे’  मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें – पहली बार बने हैं पिता तो पत्नी का दें साथ, अपनाएं ये 5 पेरेंटिंग टिप्स

वहीं, ग्रीस के हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे (Mother’s Day) मनाया जाता है। ग्रीस की तरह भारत भी हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे सेलेब्रेट करता है।

कब से मनाया जाता है मदर्स डे (When Mother’s Day Is Celebrated)

अमेरिका द्वारा 1912 से मदर्स डे (Mother’s Day) की शुरुआत की गई। इतिहासकारों के अनुसार, एना जार्विस नाम की एक अमेरिकी कर्मचारी थी, जो अपनी मां से बहुत ज्यादा प्यार करती थी।

अपनी मां के कारण उसने कभी ना शादी करने का निर्णय लिया। मां की मौत के बाद से उसने अपना प्यार जताने के लिए इस दिन की शुरुआत की। जिसके बाद से पूरी दुनिया में 10 मई को मदर्स डे (Mother’s Day) मनाया जाने लगा।

इस तरह अपनी मां का रखें ख्याल

मां अपने बच्चों का ख्याल रखते-रखते अपना ध्यान रखना भूल जाती हैं। इस वजह से अधिकतर महिलाएं बीमार पड़ने लगती हैं। ऐसे वक्त में आपका फर्ज बनता है कि आप अपनी मां का ख्याल रखें और अपना कर्तव्य पूरा करें।

मदर्स डे पर महंगे-महंगे गिफ्ट देने से अच्छा है आप उनकों स्नेह दें। उनका ख्याल रखें और एक स्वस्थ सेहत का गिफ्ट देने की कोशिश करें। चलिए जानते हैं कैसे आप अपनी मां का रख सकते हैं ख्याल-

रोजाना कराएं एक्सरसाइज

इस दौरान लॉकडाउन चल रहा है, ऐसे में आप घर से बाहर नहीं निकल पा रहे होंगे। इसलिए कोशिश करें कि आप अपनी मां के साथ एक्सरसाइज करें। यह एक ऐसा समय है, जब आप अपनी मां का ख्याल बहुत ही अच्छे तरीके से रख सकते हैं। क्योंकि इस समय आपके पास उन्हें देने के लिए भरपूर टाइम है।

घर में उनके साथ ऑनलाइन वर्कआउट वीडियो देखकर उन्हें एक्सरसाइज करना सिखाएं। इसके अलावा आप उन्हें भी कुछ ऐसे ऐप्स के बारे में बता सकती हैं, जिससे आप जब ना हों तो वे खुद उन ऐप की मदद से एक्सरसाइज कर सकें।

बनें उनकी दोस्त

कोरोना वायरस के वायरस के कारण इस दौरान अधिक उम्र के लोग हाई रिस्क पर हैं। ऐसे में उनके मन में डर बसा होना स्वभाविक है। इसलिए कोशिश करें कि आप अपनी मां के पास बैठें और उनसे बात करें।

ये भी पढ़ें – पीरियड्स के दर्द और मूड स्विंग्स से हैं परेशान, तो करें ये 5 बेस्‍ट वर्कआउट

उन्हें जानने और समझने की कोशिश करें कि वे इस हालात में क्या सोच रही हैं। अगर वे वायरस की वजह से घबरा रही हैं, तो एक दोस्त की तरह आप उन्हें थेरेपी दें। उनका हौसला बढ़ाने की कोशिश कें और उनके मन से डर को कम करें।

रेगुलर कराएं हेल्थ चेकअप

उम्र बढ़ने के साथ-साथ कई बीमारियां भी बढ़ती हैं। ऐसे में आपकी लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। आप अपनी मां के साथ रहते हैं, तो समय-समय पर उनका हेल्थ चेकअप कराएं। ताकि किसी भी समस्या की जानकारी आपको समय रहते हो जाए। अगर आप बार-बार डॉक्टर के पास नहीं जाना चाहते हैं, तो उनके लिए हेल्थकेयर डिवाइस भी खरीद सकते हैं।

ये डिवाइस उनकी हेल्थ का ध्यान रखने में आपकी मदद करता है। आप जब उनसे दूर रहेंगे, तो ऐसे वक्त में भी ये डिवाइस आपकी मदद करेगा।

घर पर सैलून

लॉकडाउन की वजह से अभी सारे सैलून बंद हैं। ऐसे में आप घर पर ही अपनी मां का पेडिक्योर या मेनिक्योर कर सकती हैं। ऐसे करने से उनको स्पेशल फील होगा।

सैलून की ऐसी कई किट मार्केट में उपलब्ध हैं जिनका उपयोग आप घर पर कर सकते हैं। इसके अलावा आप उनके लिए फेसमास्क, हेयरमास्क, पैक इत्यादि चीजें तैयार करें और उन्हें लगाएं। मदर्स डे सेलेब्रेट करने का इससे अच्छा तरीका कुछ और नहीं हो सकता है। इससे आपकी मां रिलेक्स भी फील करेगी और उनको बहुत ही अच्छा लगेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here