Iron Deficiency: क्या आपके शरीर में है आयरन की कमी? तो डायट में शामिल करें ये नट्स

0
2192
Nuts Diet
Nuts Diet

Iron Deficiency: आयरन शरीर के मुख्य तत्वों में से एक है। इसकी कमी के कारण शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। (Iron Deficiency) यह हीमोग्लोबिन का मुख्य घटक होता है, जो शरीर पूरे शरीर को ऑक्सीजन पहुंचाने में हमारी मदद करता है।

भारत में आधे से भी ज्यादा महिलाओं में आयरन की कमी होती है। इसकी प्रमुख वजह सही खान-पान ना होना है। (Iron Deficiency) खाने के साथ-साथ हमें अपने डायट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे आयरन की कमी को पूरा किया जा सके। आज हम आपको कुछ ऐसे नट्स (Diet for Iron) के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके सेवन से आप आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं।

बादाम (Almonds) 

बादाम का सेवन अधिकतर लोग करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसके सेवन से आयरन की कमी को भी दूर किया जा सकता है। बादाम के सेवन से आयरन की कमी के साथ-साथ स्टैमिना को भी (Almond boost stamina) को बढ़ाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें – गर्मियों में वजन कम करना है आसान, डाइट में शामिल करें ये सीजनल फूड्स

कई लोग स्मरण शक्ति (Memory Power) को बढ़ाने के लिए बादाम का सेवन करते हैं। इसके साथ ही बादाम में फैटी एसिड होता है, जो सेक्सुअल हेल्थ को सुधारने में हमारी मदद करता है। यदि आप नियमित रूप से बादाम का सेवन करते हैं, तो इससे दिल स्वस्थ रहता है।

अखरोट (Walnuts)

संपूर्ण स्वास्थ के लिए अखरोट काफी अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से आप आयरन की कमी को पूरा कर सकते हैं। इस नट्स से शरीर में मौजूद खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इसके साथ ही अखरोट खाने से स्टैमिना भी बढ़ता है।

काजू ( Cashew Nuts)

सेहत के लिए काजू बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। काजू लो फैट मेवा है, इसमें 75 फीसदी ओलिक एसिड (Oleic Acid) होता है। इसे मोनो सैचुरेटेड फैट के रूप में भी जाना जाता है। इसकी मदद से ब्लड शुगर (Blood Sugar) के लेवल नियंत्रित होता है। अगर आप नियमित रूप से काजू का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड डिजीज होने का खतरा कम होता है।

पिस्ता (Pistachios)

स्वाद में हल्का मीठा और थोड़ा सा नमकीन पिस्ता अधिकतर लोगों को पसंद होता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस ड्राईफूड का सेवन काफी लंबे समय से किया जा रहा है। सबसे पहले  पिस्ता का सेवन (Pistachios benefits) ही शुरू हुआ था। किसी भी व्यक्ति में आयरन की कमी को पूरा करने के लिए डॉक्टर्स भी पिस्ता खाने की सलाह देते हैं।

ये भी पढ़ें – रोजा में प्यास और भूख से बचने के लिए सहरी में खान-पान का रखें ख्याल, डायट में शामिल करें ये फूड्स

इसके सेवन से दिमाग काफी तेज होता है। बादाम, काजू की तुलना में ये ज्यादा पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। इससे स्मरण शक्ति (Memory Power) काफी अच्छी होती है। इसलिए पढ़ने वाले बच्चों को पिस्ता जरूर खिलाएं। पिस्ता में फॉस्फोरस की उचित मात्रा में होता है, जिससे ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है। शरीर में होने वाले सूजन को भी पिस्ता दूर करता है।

मूंगफली (Peanuts)

मूंगफली को बहुत से लोग सस्ता बादाम भी कहते हैं। इसमें बादाम की तरह ही पोषक तत्व मौजूद होते हैं। यह वसा, प्रोटीन, फाइबर, खनिज, विटामिन और एंटीआक्सीडेंट गुणों से भरपूर है। इसके सेवन से शरीर की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। एनीमिया से पीड़ित व्यक्ति को मूंगफली खाने की सलाह दी जाती है।

इसके सेवन से फेफड़ों को मजबूती मिलती है। साथ ही पाचन शक्ति की क्षमका बढ़ती है। यह भूख लगने की इच्छा शक्ति को भी बढ़ाता है। मूंगफली को जब भी खाएं, इसके रेड झिल्ली को हटा कर खाएं। क्योंकि इस झिल्ली से सेहत को नुकसान हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here