शुरू हुआ सावन का पवित्र महीना, व्रत खोलने से पहले रखें इन बातों का ख्याल

0
1813
Sawan Somvar 2020
Sawan Somvar 2020

Sawan Somwar 2020: सावन का पावन महीना शुरू हो चुका है। इस महीने में लोग शिव की भक्ति में लीन रहते हैं। बहुत से लोग इस पावन अवसर पर शिव की पूजा और उपासना करते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो हर (Sawan Somwar 2020) सोमवार पूरे दिन व्रत रखते हैं और शाम को सूरज डूबने के बाद पूजा अर्चना करके व्रत खोलते हैं। व्रत करने की सबसे खात बात ये होती है कि इससे हमारे शरीर के हर एक अंग को आराम करने के लिए मिल जाता है और शरीर डिटॉक्स होता है।

ये भी पढ़ें – स्वाद और सेहत के भरपूर होती है कच्ची कैरी, इस तरह कर सकते हैं इसका सेवन

हालांकि, ऐसा तब होता है, जब हम व्रत करने का सही और हेल्दी तरीका अपनाते हैं। इससे शरीर को भी किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। (Sawan Somwar 2020) व्रत के दौरान हम कई घंटों कर सीमित आहार का सेवन करते हैं, इसलिए इसका प्रभाव हमारे सेहत पर पड़ सकता है। वहीं, कुछ लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती कि व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं, जिससे आप अपने स्वास्थ्य को बिगाड़े बिना सावन का व्रत रख सकते हैं।

7-8 घंटे के अंदर तोड़े अपना व्रत

कभी भी अधिक समय तक व्रत ना रखें। इससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। व्रत स्वास्थ्य जटिलताओं को ट्रिगर कर सकता है, जो आगे आपको परेशानी ला सकती है। काफी समय तक भूखे रहने की वजह से चिड़चिड़ापन, मनोदशा में बदलाव, डिहाइड्रेशन और एनर्जी में कमी की शिकायत हो सकती है। अधिक समय तक फास्ट करने से भविष्य में स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्या हो सकती है। इसलिए हमेशा 7 से 8 घंटों के अंदर व्रत खोलें।

ये भी पढ़ें – गर्मियों में रोजाना खाएं आम, बढ़ते वजन के साथ-साथ इन 5 बीमारियों से रहेंगे दूर

व्रत खोलने के बाद छोटे-छोटे हिस्सो में खाएं

व्रत खोलने के बाद बहुत से ऐसे लोग होते हैं, जो तेजी से भूख लगने की वजह से बहुत ही अधिक खा लेते हैं। ऐसा करने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। व्रत खोलते समय नियंत्रित मात्रा में भोजन करें। अपने आहार को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांट से इससे आप स्वस्थ रहेंगे। जो लोग उपवास खोलने के बाद लापरवाही से भोजन खाते हैं, उन्हें गैस और पेट से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि व्रत खोलते ही अधिक भोजन का सेवन ना करें।

पहले पिएं ढेर सारा पानी

उपवास खोलने के तुरंत बाद ही खाना ना खाएं। एक्सपर्ट की मानें, तो पहले शरीर को हाइड्रेट करने की आवश्यकता होती है। इसके लिए खाने से पहले खूब सारा पानी पिएं। ऐसा करने से आप अधिक और अनावश्यक रूप से खाना नहीं खाएंगे। इसके बाद कुछ ठोस पदार्थों का सेवन करें।

ये भी पढ़ें – क्या कभी आपने खाया है लाल केला? जानें, इसके अद्भुत फायदे

भारी भोजन खाने से बचें

उपवास खोलने के तुरंत बाद भारी, तले-भुने और मसालेदार भोजन करने से आपको पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। बहुत से ऐसे लोग होते हैं, जो पूरे दिन भूखे होने के बाद शाम को भारी खाना खाते हैं। ऐसा करना सेहत के लिए बहुत ही नुकसानदायक है। उपवास खोलने के दौरान या तो आप सामान्य भोजन करें या फिर सामान्य दिनचर्या से भी कम भोजन का सेवन करें। अगर आप भारी भोजन करते हैं, तो पेट फूलने की समस्या, गैस, कुपच जैसी समस्या हो सकती है।

व्रत रखने के फायदे

  • व्रत रखने से सेहत को काफी फायदे होते हैं, इससे शरीर में होने वाले सूजन को नियंत्रित किया जा सकता है।
  • फास्ट रखने से इंसुलिन बेहतर तरीके से रिलीज होता है, जिससे हमारा ब्लड शुगर नियंत्रित होता है।
  • वजन घटाने में मदद करता है।
  • चयापचय को बढ़ाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here