जलती-चुभती घमौरियों से हैं परेशान? अपनाएं ये 6 आसान से घरेलू उपाय

0
1868
Prickly Heat Home Remedies
Prickly Heat Home Remedies

Prickly Heat: चिलचिलाती और चुभती हुई गर्मी के कारण स्किन पर घमौरियों होना एक आम समस्या है। हाथ, पैर और पीठ पर घमौरी की समस्या सबसे अधिक होती है। कुछ-कुछ लोगों को चेहरे पर भी अधिक पसीने के कारण घमौरियां हो जाती हैं। इन घमौरियों को हीट रैशेज या फिर पिक्ली हीट (Prickly Heat) भी कहा जाता है। शरीर पर छोटे-छोटे दानों के रूप में घमौरियां होती हैं, जिसमें जलन, खुजली और चुभन अधिक होता है। आज हम आपको इस लेख के जरिए कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं, जिससे आपको इस गर्मी में घमौरियों से राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें – सेहत के लिए अमृत है गिलोय, कई जानलेवा बीमारियों से रखता है दूर

नीम और कपूर (Neem and Kapoor)

कपूर और नीम एंटी बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरा होता है। घमौरियों से राहत दिलाने में ये आपकी मदद करता है। (Prickly Heat) घमौरी से छुटकारा पाने के लिए इसे इस्तेमाल करने के लिए नीम के पत्तियों का पेस्ट तैयार करें। इसमें कपूर की कुछ गोलियां डालें। इसे अच्छी तरह मिक्स करें। इसके बाद इस पेस्ट को घमौरियों वाले स्थान पर लगाए। करीब 30 मिनट के बाद ठंडे पानी से नहा लें। सप्ताह में करीब 3 बार ऐसा करने से घमौरियों से राहत मिलेगी।

कोकम (Kokum)

स्किन की कई परेशानियों के लिए कोकम काफी फायदेमंद होता है। घमौरियों से छुटकारा पाने के लिए कोकम बेस्ट ऑप्शन है। कोकम को घमौरियों पर लगाने के लिए, सबसे पहले 2 गिलास पानी लें। इसमें कोकम के कुछ टुकड़ों को डालकर रातभर छोड़ दें। इसके बाद सुबह इस पानी को अच्छी तरह से उबालें। पानी तबतक उबालें, जबतक यह आधा ना हो जाए। इसके बाद पानी को ठंडा करें। ठंडा होने इसमें दो चम्मच चीनी मिलाएं और इसे पी जाएं। ऐसा करने से घमौरियां कुछ ही दिनों में ठीक हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें – गले की खराश बढ़ने से हो सकती है गंभीर समस्याएं, अपनाएं ये घरेलू टिप्स

तरबूज (Watermelon)

गर्मियों में तरबूज सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह स्किन के लिए भी काफी अच्छा है। घमौरियों से राहत पाने के लिए तरबूज के गुदों को घमौरियों पर लगाएं। इसे करीब 15 से 20 मिनट छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से नहा लें। कुछ ही दिनों में आपको घमौरियों से राहत मिल जाएगी।

एलोवेरा (Alovera)

एलोवेरा पेट से लेकर स्किन की कई सस्याओं को दूर करता है। घमौरियों से राहत दिलाने में भी एलोवेरा आपकी मदद कर सकता है। इसे लगाने के लिए फ्रेश एलोवेरा को अच्छे से धो लें। इसके बाद इसके गुदे को निकालें और घमौरियों पर लगाएं। इससे आपको जल्द ही राहत मिलेगी।

चंदन (Sandalwood)

चंदन से ठंडक मिलती है। इसे घमौरियों पर लगाने के लिए चंदन के पाउडर के साथ धनिया का पाउडर और गुलाब जल मिलाएं। इस लेप को घमौरियों वाले हिस्से पर लगाएं। इससे आपको घमौरियों से राहत मिल सकती है।

बेकिंग सोडा (Baking Soda )

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करके भी घमौरियों की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। घमौरियों से प्रभावित वाले हिस्से पर इसे लगाने के लिए एक कप ठंडा पानी लें। इसमें 2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें। अब इस पानी को साफ सूती कपड़े से घमौरियों पर लगाएं। दिन में 3 से 4 बार ऐसा करने पर घमौरियों से राहत मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here