कैंसर और डिप्रेशन के खतरे को कम करे ब्रोकली, इसके सेवन से होते हैं कई और लाजवाब फायदे

0
1847
Broccoli Benefits
Broccoli Benefits

Broccoli Benefits: ब्रोकली गोभी की ही प्रजाति है। यह काफी लोकप्रिय सब्जी है। यह कई गुणों से भरा होता है। इसमें भरपूर रूप से कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, सी और अन्य कई पोषक तत्व होते हैं। (Broccoli Benefits) इसमें कई तरह के लवण होते हैं, जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

ये भी पढ़ें – घर में तैयार करें लौकी का जूस, पेट की चर्बी सिर्फ 15 दिन में होगी कम

ब्रोकली दिखने में गोभी की तरह ही होता है, इसका रंग गहरा हरा होताी है। इसका सेवन आप सलाद के रूप में भी कर सकते हैं। (Broccoli Benefits) इसके अलावा सूप और कई तरह की डिशेज में ब्रोकली का इस्तेमाल होता है। कुछ लोग इसे उबालकर भी खाना पसंद करते हैं। इसके खाने से सेहत को बहुत फायदे होते हैं। आइए जानते हैं ब्रोकली खाने से कुछ अद्भुत फायदे-

हृदय से जुड़ी समस्या (Heart Related Diseases)

ब्रोकोली में कैरेटेनॉयड्स ल्यूटिन नामक तत्व पाया जाता है। यह तत्व धमनियों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। नियमित रूप से ब्रोकली के सेवन से दिल का दौरा पड़ने की संभावना कम होती है। इसके साथ ही इससे अन्य बीमारियां होने का खतरा भी काफी कम होता है। ब्रोकली में मौजूद पोटैशि‍यम शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने नहीं देता है।

ये भी पढ़ें – आपकी इन 9 आदतों की वजह से बढ़ता है मोटापा, जल्द ही करें बदलाव

कैंसर होने से बचाव (Prevention Cancer)

ब्रोकली के सेवन से कैंसर की संभावना को भी कम किया जा सकता है। इसमें फिटाकेमिकल तत्व काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो कैंसर से बचाव करता है। इसके साथ ही ब्रोकली में मौजूद तत्व शरीर के विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में हमारी मदद करता है।

डिप्रेशन को करे कम (Reduce Depression)

शरीर में फोलेट की मात्रा कम होने से डिप्रेशन बढ़ता है। ब्रोकली में भरपूर रूप से फोलेट होता है, जो हमारे मूड को बेहतर करने में हमारी मदद करता है। इसके साथ ही इसमें कई ऐसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं, जो मानसिक स्वास्थ के लिए बहुत ही अच्छे होते हैं।

इम्यूनिटी करे बूस्ट (Immunity Boost)

कोरोनावायरस की वजह से हर कोई अपना इम्यूनिटी बूस्ट करने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में अगर आप भी इम्यूनिटी बूस्ट करना चाहते हैं, तो डायट में ब्रोकली को जरूर शामिल करें। इसमें भरपूर रूप से विटामिन सी होता है, जो शरीर में इम्यून को बढ़ाने में हमारी मदद करता है। इसके साथ ही इसके सेवन से संक्रमण का खतरा कम होता है।

गर्भावस्था में है फायदेमंद (Beneficial in Pregnancy)

गर्भवती महिलाओं के लिए भी ब्रोकली काफी अच्छा होता है। इसमें मौजूद तत्व बच्चे के स्वास्थ्य और विकास के लिए काफी फायदेमंद हैं। इतना ही नहीं, इसके सेवन से गर्भवती महिलाएं कई तरह के संक्रमण के खतरे से दूर रहती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here