रोजा में प्यास और भूख से बचने के लिए सहरी में खान-पान का रखें ख्याल, डायट में शामिल करें ये फूड्स

0
1882
Best Diet Foods in Ramadan
Best Diet Foods in Ramadan

रमजान का महीना शुरू हो चुका है। इस पाक महीने में लोग रोजा रखते हैं। गुरुवार को चांद का दीदार होने के बाद लोगों ने शुक्रवार से रोजा रखना शुरू कर दिया है। लेकिन लॉकडाउन के कारण लोगों को रोजा रखने में दिक्कत आ सकती है। वहीं, इस दौरान रोजा रखने वालों को अपने डायट का विशेष ख्याल रखना जरूरी है। क्योंकि इन दिनों गर्मी भी ज्यादा होती है, इसके साथ-साथ कोरोना वायरस का प्रकोप भी काफी बढ़ रहा है। ऐसे में रमजान के मौके पर अपना विशेष ख्याल रखें। चलिए आज जानते हैं सहरी में हमारा कैसा डाइट होना चाहिए-

तेल और नमक का कम करें इस्तेमाल

रमजान के मौके पर सहरी में तेल में फ्राई की हुई चीजों से दूर रहें। इसके साथ ही अपने खाने में नमक का इस्तेमाल कम करें। ज्यादा नमक खाने से प्यास लगती है। क्योंकि नमक खाने से शरीर में सोडियम का लेवल बढ़ जाता है, जिसे एडजस्ट करने के लिए पानी की जरूरत होती है। वहीं, फ्राइड चीजें खाने से भी बार-बार प्यास लगती है। इसलिए अपने डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें, जिसमें नमक और तेल का इस्तेमाल कम हो।

ये भी पढ़ें – महिलाओं की पर्सनालिटी में आएगा निखार, नियमित रूप से करें ये वर्कआउट

दही, लस्सी और छाछ का करें सेवन

इस महीने में गर्मी का काफी बढ़ जाती है। इसलिए समय गर्मी से छुटकारा पाने के लिए दही, छाछ, लस्सी जैसी चीजों का सेवन करें। ये आहार आपके शरीर को ठंडा रखता है, इसके साथ ही इनके सेवन से प्यास कम लगती है। इन्हें प्रोबायोटिकआहार माना जाता है। मलतब इसके सेवन से आंत में हेल्दी बैक्टीरिया बढ़ते हैं। साथ ही आपका खाना आसानी से पचता है।

पानी से भरपूर ये फल अंत में खाएं

सहरी के दौरान सॉलिड खाने की तुलना में तरह और पानी युक्त फलों और सब्जियों का सेवन करें। अभी आपको कई ऐसे फल आसानी से मिल जाएंगे, जिसमें प्राकृतिक रूप से पानी की अधिकता होती है। इनके सेवन से आपके शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व मिलते है। इससे आपके शरीर को पानी की आवश्यकता ज्यादा नहीं होती है। पानी से भरपूर फलों में – तरबूज, खीरा, ककड़ी, खरबूजा, संतरे का जूस, अंगूर, अनार इत्यादि शामिल हैं। इन सभी के सेवन से आपके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी।

ये भी पढ़ें – आपकी इन 9 आदतों की वजह से बढ़ता है मोटापा, जल्द ही करें बदलाव

फाइबयुक्त आहार का करें सेवन

सहरी में आपको फाइबर युक्त आहार को शामिल करना चाहिए। फाइबरयुक्त आहार जल्दी पचता नहीं है, जिससे आपको काफी देर तक भूख नहीं लगती है। गर्मी में लंबे समय तक भूखे रहना मुश्किल होता है। इसलिए अपने डाइट में इन फूड्स को शामिल करें। हरी सब्जियां, कच्चे फल, मोटे अनाज, कॉर्न, ओट्स, लेग्यूम्स, होल-व्हीट ब्रेड, होल-व्हीट पास्ता इत्यादि हाई फाइबरयुक्त आहार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here